गिधौर: गिद्धौर ने रचा इतिहास, एक ही गांव के दो विधायक बने मंत्री
Gidhaur, Jamui | May 7, 2026 बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में जमुई जिले के गिद्धौर गांव ने इतिहास रच दिया। जदयू नेता दामोदर रावत और भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने गुरुवार को पटना में मंत्री पद की शपथ ली। माना जा रहा है कि बिहार में पहली बार एक ही गांव के दो प्रतिनिधि एक साथ राज्य मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने 3 बजे मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।