रेउसा में प्राइवेट अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर उजाला सेवा हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। बताया जाता है कि रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। पुलिस ने मामल शांत करवाया था।