कुंडा: मझिलगांव के युवक ने दरोगा पर शिकायत से नाराज होकर फर्जी तरीके से फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया
मझिलगांव निवासी मोहम्मद इमरान खान ने सोमवार दोपहर 1.30 बजे पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुंडा कोतवाली में तैनात सब-इंस्पेक्टर गोविंद सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि दरोगा के खिलाफ शिकायत करने से नाराज होकर विरोधी उन्हें फर्जी मामले में फंसाने की साजिश रच रहे हैं। अनजान लोग इलाज के बहाने उनके घर आ रहे हैं और फोन पर परेशान कर रह