बज्जू: भीखाराम नायक मौत मामले में तीसरे दिन भी बज्जू अस्पताल के बाहर धरना जारी, सहमति नहीं बनी
Bajju, Bikaner | Sep 10, 2026 रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में भीखाराम नायक की मौत का मामला तीसरे दिन भी शांत नहीं हुआ। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बज्जू अस्पताल के बाहर सर्व समाज के लोग और नायक भील समाज उत्थान समिति के पदाधिकारी धरने पर डटे हुए हैं। प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत का दौर जारी है, लेकिन अभी तक सहमति नहीं बन पाई है।