मलिहाबाद: दुबग्गा में खेत में लगी भीषण आग, कई बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
दुबग्गा में खेत में भीषण आग लगने का मामला सामने आया। आग लगने के बाद कई बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह से राख हो गई। इस बीच फायर ब्रिगेड पर आरोप लगा की सूचना दिए जाने के बाद भी काफी देर तक टीम मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इस बीच कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।