मलिहाबाद: हिमारपुर गांव में आग लगने के बाद कई बीघा फसल जलकर हुई राख
हिमारपुर गांव में आग लगने के बाद कई बीघा फसल जलकर राख होने का मामला सामने आया। स्थानीय लोगों के द्वारा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया और इस बीच फायर ब्रिगेड को भी मामले की सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कई बीघा फसल जलकर राख होने के बाद लोग काफी परेशान नजर आए।