मलिहाबाद: दुबग्गा में डिवाइडर से जा टकराया मिट्टी से भरा हुआ डंफर, हुआ क्षतिग्रस्त
दुबग्गा में मिट्टी से भरा हुआ डंफर डिवाइडर से जाकर टकरा गया। डंफर के टकराने के बाद वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे वहां से हटाया जा सका। डंफर के बीच सड़क पर खड़े होने के चलते वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। मौके पर काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा भी देखा गया।