बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के रुड़की रोड से अवैध तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल
बहेड़ी पुलिस के मुताबिक बहेड़ी थाना क्षेत्र के रुड़की रोड से 315 बोर के एक अवैध तमंचे एवं 315 बोर के एक जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर रईस अहमद पुत्र नवाब अहमद निवासी मोहल्ला लोधीपुर को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।