बहादुरपुर: पतोर थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रक समेत 1565 लीटर विदेशी शराब जब्त
फेकला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के छपरार चौर गांव के पास से एक ट्रक पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके से अवैध शराब की खेप गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 1564.92 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।