भरगामा: भरगामा में अपराध और शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए पुलिस की सख्ती बढ़ी
भरगामा थानाक्षेत्र में अपराध व शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भरगामा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 24 घंटे गश्त बढ़ा दी गई है. भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में रात्रि गश्ती, संध्या गश्ती व 112 नंबर वाहन की लगातार पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है.