भरगामा: भरगामा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग से शराब तस्करों और लहरिया कट बाइकर्स में मची हड़कंप
थानाक्षेत्र में अपराध नियंत्रण व शराब तस्कर पर पैनी नजर रखने को लेकर भरगामा पुलिस प्रशासन के द्वारा रविवार को शाम 4 बजे के करीब सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देश पर अररिया सुपौल एनएच सड़क के बार्डर पर व जिलेबिया मोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.