भरगामा: एसपी ने भरगामा थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश
अररिया एसपी अंजनी कुमार ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के करीब भरगामा थाना का औचक निरीक्षण किया। भरगामा थाना पहुंचे एसपी अंजनी कुमार को देख पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों में हड़कंप मच गई। जब एसपी बारी-बारी से सभी कक्ष पहुंचकर साफ-सफाई व आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का गहन पड़ताल करने लगे तो संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की धड़कनें तेज हो गई।