भरगामा: भरगामा में ग्रामीणों की सतर्कता से बची बड़ी चोरी, ट्रांसफार्मर से तेल चुराने आए चोर हुए फरार
भरगामा प्रखंड के कुशमौल पंचायत स्थित वार्ड संख्या 3 में बुधवार देर रात ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने की घटना सामने आई. ग्रामीणों की सतर्कता से चोर अपना सामान छोड़कर भागने को मजबूर हो गए. मिलीं जानकारी अनुसार बुधवार को रात करीब दो बजे चार अज्ञात चोर एक सफेद बोलेरो से पहुंचे व ट्रांसफार्मर पर चढ़कर तेल निकालने लगे.