बिसवां: मारूबेहड़ बाजार में सरकारी देसी शराब के ठेके पर जांच के दौरान पकड़ी गई भारी मात्रा में नकली व मिलावटी देसी शराब
Biswan, Sitapur | Jul 26, 2024 आबकारी निरीक्षक डॉक्टर महेंद्र कुमार वर्मा व रेउसा थाने के उपरीक्षक नागेंद्र पांडे की टीम द्वारा मारूबेहड बाजार में स्थित देसी शराब की सरकारी दुकान की जांच की गई जिसमें 21 पेटी मिलावटी व नकली शराब बरामद की गई। क्षेत्राधिकार बिसवां उदय प्रताप सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नकली व मिलावटी शराब के साथ विक्रेता समेत लाइसेंसी और उनके पति पर मुकदमा दर्ज है।