बिसवां: गुडरूवा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
Biswan, Sitapur | Jul 24, 2024 रेउसा से चंद्रसेनी मार्ग पर गुडरूवा गांव के पास किनारे घायल अवस्था में पड़े दो लोगों को राहगीरों ने एंबुलेंस से रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में दोनो को भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद होश में आने पर घायलों की पहचान छोटकन्नू पुत्र संबारी निवासी बजहा और रिंकू पुत्र अवधेश निवासी पकौरी के रूप में हुई।