बिसवां: गुडरुवा गांव के पास बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी हुए घायल, महिला को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर
Biswan, Sitapur | Jul 26, 2024 रेउसा थाना क्षेत्र में गुडरुवा गांव के पास गांव की सकरी सड़क पर ओवरटेक के दौरान बस की चपेट में आकर बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले जाया गया जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। रमुवापुर गांव निवासी पिंकू अपनी पत्नी ममता के साथ अपनी रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे।