बिसवां: थानगांव में थाने के पीछे स्थित एक घर में हुई चोरी, पीड़ित ने दी तहरीर
Biswan, Sitapur | Jul 25, 2024 थानगांव में बीती देर रात एक घर में बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं। गृह स्वामिनी पिछले कई दिनों से बीमार होने के कारण लखनऊ में इलाज चल रहा था। इस बीच गृह स्वामिनी का 24 वर्षीय पुत्र जुबेर अकेला घर के बरामदे में सोया हुआ था। देर रात के किसी पहर में बेखौफ चोर पड़ोसी की छत के सहारे अंदर प्रवेश कर गए और घर में रखा कीमती जेवर और नगदी चोरी कर ले गए।