बिसवां: महसी: मारूबेहड ढाबे के पास घुमंतू गौवंश से बाइक टकराने से ड्यूटी पर जा रहा सिपाही गंभीर रूप से घायल
Biswan, Sitapur | Jul 25, 2024 बिसवां बहराइच मार्ग पर मारूबेहड ढाबे के पास सड़क पर अचानक आए घुमंतु गौवंश से टकराकर बाइक सवार सिपाही घायल हो गया। थानगांव थाने में तैनात कांस्टेबल पवन प्रजापति गुरुवार को दिन में 11 बजे अपनी बाइक से चहलारी घाट पर हो रही मॉक ड्रिल में ड्यूटी करने जा रहा था। डेलिया गांव के आगे मारुबेहड ढाबे के पास अचानक सड़क पर आए गौवंश से उनकी बाइक टकरा गई और वह घायल हो गया।