हरिद्वार: सलेमपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान मामूली झगड़े में बाइक में लगी आग, बड़ा हादसा टला
सलेमपुर में क्रिक्रेट खेलने के दौरान क्षेत्र के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया, ऐसे में एक गुट ने बॉल और बैट में आग लगाने की कोशिश की। इसी छीना झपटी में मैदान में खड़ी एक बाईक में आग लग गई। बाईक में लगी आग को मौके पर मौजूद युवकों द्वारा काफी मशक्कत के बुझा दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी तरफ से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।