हरिद्वार: सुभाष नगर में घर के पास निकला जहरीला सांप रसल वाईपर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
सुभाष नगर में शनिवार शाम खाली प्लॉट में अचानक जहरीला सांप रसल वाईपर निकलने से हड़कंप मच गया। खाली प्लॉट में बच्चे खेल रहे थे, ऐसे में गनीमत रही कि सांप ने किसी को काटा नहीं। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग ने सांप को रेस्क्यू किया और जंगलों में जाकर छोड़ दिया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।