आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस टीम ने गुरुवार को विभिन्न बैंकों का किया निरीक्षण
विभागीय निर्देश के आलोक में आलमनगर के थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपने संबंधित क्षेत्र के बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरा जो परिसर में लगा हुआ है या बैंक के इर्द गिर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे का जांच किया गया। इस जांच का मुख्य उद्देश्य है कि निकासी अथवा जमा करने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी ना हो।