पदमा: पदमा के सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारी गई, बाइक सवार फरार
हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड के सूर्यपूरा से गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक रामजय मेहता को सुबह करीब 8:30 बजे गोली मारकर घायल कर दिया गया। बताया गया कि वे सूर्यपूरा मेडिकल चौक के पास दाढ़ी बनवाने के बाद पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बिना नंबर की बाइक पर सवार हेलमेट पहने एक व्यक्ति पहुंचा और शिक्षक पर गोली च