दुर्ग: भिलाई तीन के रिंगनी नाले के पास अवैध रूप से जुआ खेलते 8 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भिलाई तीन के रिंगनी नाले के पास अवैध रूप से जुआ खिला रहे 8 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस अधिकारी ने बुधवार शाम 6 बजे बताया कि जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस को देखते ही पांच से ज्यादा लोग भागने में कामयाब हो गए। भिलाई तीन के रिंगनी नाले के पास बाहर से लोग आकर अवैध रूप से जुआ खिला रहे थे। सूचना पर कार्रवाई की गई।