दुर्ग: भिलाई कैंप 1 के कुछ लड़कों ने सरकारी दुकान से चावल लोड करके राइस मिल ले जाते हुए ऑटो को पकड़ा
भिलाई कैंप 1 के कुछ लड़कों ने सरकारी दुकान से चावल लोड करके राइस मिल ले जाते हुए आटो को पकड़ा है। फूड विभाग ने आटो से 20 कट्टा यानि 11 क्विंटल चावल जब्त किया है चावल पकड़ने वाले के सत्यम और सूर्या ने जब चावल तस्कर का नाम पूछा तो आटो चालक ने पहले सूरज साव का नाम लिया उसके बाद बयान में डबलू और सत्यम यादव का चावल होना बताया। खाद्य विभाग मामले की जांच कर रही है