कांके: महागठबंधन के दलों ने खान और खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ की प्रेस वार्ता, झारखंड के हितों की अनदेखी का आरोप
Kanke, Ranchi | Aug 16, 2026 संसद से पारित खान और खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ रविवार को करीब एक बजे रांची में महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल, सीपीआई, सीपीआई एमएल ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को संबोधित किया। साझा बयान में नेताओं ने कहा कि इस विधेयक के खिलाफ झारखंड में आंदोलन किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस विधेयक से झारखंड के हितों की अनदेखी होगी।