गुलाबगंज: जिला परिवहन अधिकारी ने गुलाबगंज के अटारीखेजड़ा में 8 वाहनों पर की कार्रवाई, ₹188350 का राजस्व वसूला
शनिवार दोपहर 3 बजे जिला परिवहन अधिकारी गिरजेश वर्मा ने अपनी टीम के साथ गुलाबगंज ग्यारसपुर मार्ग पर अटारीखेजड़ा मे चार पहिया यात्री वाहनों,भारी वाहनों की जांच की, इस दौरान परिवहन कर, जरूरी दस्तावेज, ओवरलोड और अन्य नियमों की जानकारी के संबंध पड़ताल की गिरजेश वर्मा ने बताया कि आठ वाहनों को नियम विरुद्ध पाया गया। 5 वाहनों से मौके पर 188350 शमन शुल्क वसूला।