मधेपुरा: टीपी कॉलेज में एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष ने शिक्षा न्याय संवाद पर की प्रेस वार्ता
एनएसयूआई ने 15 मई को मधेपुरा के कला भवन में होने वाले शिक्षा न्याय संवाद को लेकर बुधवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय परिसर में प्रेस वार्ता की। कार्यक्रम की जानकारी एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने दी। उन्होंने बताया कि जननेता राहुल गांधी के आह्वान पर बिहार के 75 हॉस्टलों और टाउन हॉल में यह कार्यक्रम कर रही है।