भीलवाड़ा: भारत बंद के समर्थन में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स ने भरी हुंकार, रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा। संयुक्त श्रमिक मोर्चा के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी हड़ताल और श्भारत बंद के समर्थन में आज भीलवाड़ा के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स ने भी अपनी आवाज बुलंद की। राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन के बैनर तले दवा प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा।