भीलवाड़ा: हरि शेवा धाम के पीछे अवैध गतिविधियां फिर शुरू, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल, दोबारा सक्रिय हुआ अतिक्रमण
भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के पीछे सरकारी भूमि पर शराब पिलाने के लिए किए गए अस्थायी अतिक्रमण को नगर निगम ने हाल ही में पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में हटाया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि गुरुवार को वही अतिक्रमण दोबारा सक्रिय हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और निराशा का माहौल है।