भीलवाड़ा: शहर में गरजा नगर निगम का पीला पंजा, पक्के अतिक्रमण तोड़े, टीन शेड व केबिन हटाई, आमजन ने इस कार्रवाई को सराहनीय बताया
भीलवाड़ा। शहर में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम का अभियान हुआ तेज, हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर मार्ग, प्रताप टॉकीज रोड, आजाद चौक क्षेत्र में पीला पंजा चला, अभियान को किया तेज, वर्षों से जमे पक्के अतिक्रमणों पर सीधी कार्रवाई करते हुए चबूतरों को तोड़ दिया गया, टीन शेड व केबिने हटाई गई।