भीलवाड़ा: नए श्रम कानूनों के विरोध में बैंक-बीमाकर्मियों की 1 दिवसीय हड़ताल, निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
केंद्रीय सरकार द्वारा लागू नए श्रम कानून व श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित श्रम संगठनों की एक दिवसीय हड़ताल के क्रम में गुरुवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों की सबसे बड़ी यूनियन एआईबीईए, एआईबीओए व बेफी के कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लेकर बैंकिंग सेवा में व्यवधान डाल दिया।