भीलवाड़ा: 56वां विशाल निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का माहेश्वरी भवन में आगाज, 2000 से अधिक दिव्यांगों ने कराया पंजीकरण
स्वर्गीय मनीष काबरा की द्वितीय पुण्यतिथि पर 56वां विशाल निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ गुरुवार को माहेश्वरी भवन (रामधाम के पीछे) में हुआ। शिविर 12 से 14 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से आयोजित किया जाएगा।शिविर में अब तक 2000 से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीयन हो चुका है