सोनारायठाढ़ी: बादल पत्रलेख की पहल से कुशमाहा पंचायत में लगा 200 केवीए का ट्रांसफार्मर, अब दूर होगी समस्या
कुशमाहा पंचायत क्षेत्र के ऊपर बहियारी गांव में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पहल पर 200 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री को साधुवाद दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ट्रांसफार्मर लगातार जल जाने के बाद उन्होंने के समक्ष बिजली समस्या उत्पन्न हो गई थी। अब 200 kva बिजली ट्रांसफार्मर लगने से उन लोगों की समस्या दूर होगी।