डीएम ने जनसुनवाई में सुनीं 80 शिकायतें, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
हरदोई। कलेक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Jun 29, 2026