करछना: डांडी रीवा रोड से लापता युवक का सुराग नहीं, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के डांडी रीवा रोड निवासी मुकेश कुमार पुत्र मानिकचंद बीते 13 सितंबर की सुबह घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने हर जगह हर संभव खोजबीन किया। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कहीं भी सुराग नहीं चल सका। नैनी थाने पर पहुंचकर अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत किया है।