बिजावर: बुंदेलखंड के केदारनाथ जटाशंकर धाम में बारिश का अद्भुत नजारा, मंदिर परिसर में भरा पानी; सावन में भोलेनाथ के दर्शन को उमड़े भक्त
छतरपुर जिले के प्रसिद्ध में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बारिश के बीच अद्भुत नजारा देखने को मिला। लगातार हो रही बारिश के चलते मंदिर परिसर में जगह-जगह पानी भर गया और पूरा धाम जलमग्न नजर आया। जब सावन के महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए जटाशंकर धाम पहुंचे। बारिश के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।