हनुमानगढ़: गोलूवाला में माकपा नेता से मारपीट के आरोप, भारत की जनवादी नौजवान सभा ने की प्रेस वार्ता
गोलूवाला में पुलिस और वामपंथी संगठनों के बीच टकराव का मामला सामने आया है। भारत की जनवादी नौजवान सभा ने प्रेस वार्ता कर पुलिस पर माकपा नेता से मारपीट करने तथा उच्चाधिकारियों को गुमराह करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस वार्ता में नेताओं ने कहा कि माकपा नेता रामपाल एक दलित व्यक्ति के मारपीट प्रकरण में मुकदमा दर्ज करवाने की मांग को लेकर थाने के बाहर बैठे थे।