जमुई: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए बड़े निर्देश, गुणवत्ता जांच पर रहेगा फोकस
Jamui, Jamui | May 22, 2026 जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार 3 बजे शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मिड-डे मील की गुणवत्ता जांच को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। अब स्कूल निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी बच्चों के साथ बैठकर भोजन करेंगे और उसकी रिपोर्ट व फोटो जिला शिक्षा कार्यालय को भेजेंगे।