गिर्वा: जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कलेक्ट्रेट स्थित ऑफिस पर मीडिया से वार्ता की, प्राथमिकताएं गिनाईं
Girwa, Udaipur | Feb 3, 2025 उदयपुर के नए जिला कलेक्टर नमित मेहता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऑफिस में पदभार ग्रहण किया। इसके बाद कलेक्टर नमित मेहता मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उदयपुर पर्यटन नगरी है, आगे भी शहर में पर्यटन को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी अन्य कई प्राथमिकताएँ गिनाई।