गिर्वा: सामूहिक विवाह में खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से 220 लोग हुए बीमार, MB हॉस्पिटल में 60 से अधिक लोग भर्ती
Girwa, Udaipur | Feb 3, 2025 मुखर्जी चौक स्थित ओसवाल भवन में रविवार को साहू समाज के सामूहिक विवाह समारोह में खाना खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। दोपहर में खाना खाए लोगों को देर शाम तक उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। देखते ही देखते एमबी हॉस्पिटल में मरीजों का ताँता लग गया। और करीब 220 लोग इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचे, जिनमें से 60 को वार्ड में भर्ती किया गया। इनमें 4 बच्चे हैं।