गिर्वा: जनजाति सांसदों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान को लेकर राज्यसभापति जगदीप धनखड़ को दिया ज्ञापन
Girwa, Udaipur | Feb 3, 2025 उदयपुर: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के कथित आपत्तिजनक बयानों के खिलाफ जनजाति सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ को ज्ञापन सौंपा। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी विरोधी मानसिकता रखती है और राष्ट्रपति मुर्मू का लगातार अपमान कर रही है।