सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में महिलाओं पर शराब की बोतल फेंकने से मना करने पर युवक ने की मारपीट
मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया, जब उसने एक बदमाश को महिलाओं के ऊपर शराब की खाली बोतल फेंकने को मना किया। मना करने की बात से बदमाश ने युवक के साथ मारपीट कर दी, साथ ही युवक को बदमाश ने जातिगत अपमानित किया। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने बदमाश आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।