सागर नगर: शुल्क पोर्टल बंद होने से डिग्री कॉलेज की 500 छात्राएं फीस नहीं भर पाईं, छात्राओं ने पोर्टल खुलवाने की मांग की
डिग्री कॉलेज की लगभग 500 छात्राएं इन दिनों काफी परेशान है, क्योंकि तकनीकी समस्याओं के चलते शुल्क पोर्टल 3 जनवरी को बंद हो गया और वह एडमिशन शुल्क नहीं भर पाई। जिससे लगभग 500 छात्राओं का यह साल खराब होने की कगार पर है। छात्राओं ने लगातार इस समस्या को कॉलेज प्राचार्य,कलेक्टर, शिक्षा विभाग और उच्च स्तर तक पत्राचार के माध्यम से शिकायत की है।