लालगंज: बसकुड़िया गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया
हलिया थाना क्षेत्र के ददरी बांध से वापस आते समय बसकुड़िया गांव के पास रविवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे अचानक दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर एक युवक को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।