बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश। जनपद बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र में स्थित एडीओ कार्यालय के भीतर कथित शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सरकारी कार्यालय की टेबल पर शराब की बोतलें और नमकीन रखी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद सरकारी कर्मचारियों की कार्यशैली और कार्यालय की अनुशासन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
.
.
.
.
#Bulandshahr #BulandshahrNews #Pahasu #ADOOffice #ViralVideo