जगदलपुर, छत्तीसगढ़। जगदलपुर के संजय मार्केट स्थित मोती ज्वेलर्स में सोने के आभूषणों की बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। दुकान मालिक के अनुसार, ग्राहक बनकर पहुंचीं महिलाओं के एक समूह ने कथित तौर पर करीब 1200 ग्राम सोने के जेवरात से भरा डिब्बा चोरी कर लिया। चोरी हुए सोने की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 74 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचीं महिलाएं
जानकारी के अनुसार, महिलाओं का एक समूह ग्राहक बनकर मोती ज्वेलर्स की दुकान में पहुंचा था। आरोप है कि महिलाओं ने खरीदारी के बहाने दुकान में मौजूद कर्मचारियों का ध्यान भटकाया और इसी दौरान सोने के आभूषणों से भरा डिब्बा गायब कर दिया।
.
.
.
.
#Jagdalpur #JagdalpurNews #MotiJewellers #GoldTheft #JewelleryTheft
Fatehabad, Agra | Nov 8, 2026