बदायूं, उत्तर प्रदेश। जनपद बदायूं के दातागंज कस्बे में शनिवार रात रामलीला मेले के दौरान खिलौनों के पैसों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दुकानदार और उसके बेटे ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में रोहित नामक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
.
.
.
.
#BadaunNews #Dataganj #DataganjNews #RamlilaMela #MurderCase