सोनारायठाढ़ी: प्रखंड में कृषि ऋण सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन, किसानों को शून्य प्रतिशत पर केसीसी दिलाने पर ज़ोर
प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार की अध्यक्षता में कृषि ऋण सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही बैंक प्रतिनिधियों व शाखा प्रबंधकों को आवश्यक दिशा निर्देश लक्ष्य प्राप्ति को लेकर दिया गया।