ड्राइवर यूनियन की अपील– जहां हैं, वहीं रोकें वाहन, अपनी मांगों को संवैधानिक तरीके से उठाएं
देवसर विधायक विश्वामित्र पाठक ने रास्ते में वाहन चालकों से की मुलाकात, कहा– किसी से विवाद न करें, शांतिपूर्ण तरीके से रखें अपनी बात
तलाश न्यूज समाचार | सीधी।
बड़ी बाईपास पर ड्राइवर यूनियन द्वारा वाहन चालकों से अपने आंदोलन के समर्थन में वाहन रोकने की अपील की जा रही है। यूनियन की ओर से कहा गया है कि कुछ ड्राइवर और वाहन मालिक अभी भी अपने वाहनों को नहीं रोक रहे हैं। ऐसे में सभी ड्राइवर भाइयों से निवेदन किया गया है कि वे जहां भी हैं, वहीं अपने वाहन रोककर यूनियन की मांगों और प्रयासों में सहयोग करें।
इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे देवसर विधायक विश्वामित्र पाठक से ड्राइवर यूनियन के सदस्यों की मुलाकात हुई। वाहन चालकों ने उन्हें अपनी स्थिति और मांगों से अवगत कराया। इस पर विधायक ने ड्राइवरों से कहा कि आप लोग अपनी मांगें उठाएं, लेकिन किसी के साथ झगड़ा या विवाद न करें। अपनी बात और मांगों को संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से सामने रखें।
विधायक ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाना चाहिए और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचना चाहिए।
वहीं ड्राइवर यूनियन ने सभी वाहन चालकों से एकजुटता बनाए रखने और जहां हैं, वहीं वाहन रोकने की अपील दोहराई है। यूनियन की ओर से लोगों से संबंधित वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करने, लाइक और कमेंट करने तथा संदेश को अन्य ड्राइवर भाइयों तक पहुंचाने का आग्रह भी किया गया है।
ड्राइवर यूनियन की अपील: अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट रहें, लेकिन कानून और शांति व्यवस्था का पालन करते हुए संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाएं।