झज्जर: झज्जर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुलंदशहर के शिकारपुर में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया
झज्जर के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के शिकारपुर नगर क्षेत्र में एक मकान में लिंग जांच करने के मामले का भंड़ाफोड़ किया। टीम ने पुलिस की मदद से मौके से दो संविदा महिला कर्मी और एक ऑपरेटर को हिरासत में लिया हैं जबकि एक आरोपी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन संग मौके से भागने में सफल हो गया। ब्रह्मदीप सिंह ने दी जानकारी।